शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

Network Marketing (Direct Selling) Tips in hindi

नमस्कार दोस्तों, 

       आज हम नेटवर्क मार्केटिंग (डायरेक्ट सेलिंग) उद्योग के टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिसके कारण लोगों को नेटवर्क मार्केटिंग (डायरेक्ट सेलिंग) उद्योग में हर कोई सफल हो कर अपने सपनों को साकार कर सके।

                    १-सही कंपनी का चुनाव 


         सही कंपनी चुनना आपकी सफलता की कुंजी है। इंटरनेट के माध्यम  से आप जल्दी और आसानी से सही कंपनी का चुनाव कर सकते हैं। सही कंपनी का चुनाव करते समय कुछ सवालों का जवाब जानने की कोशिश करें। कंपनी कितनी पुरानी है ? क्या कंपनी यह पूरी तरह से विस्थापित है। कंपनी की बिक्री कैसी है ? कंपनी बढ रही हैं की नहीं। कंपनी की प्रतिष्ठा कैसी है। अगर इन सारे सवालों के जवाब आपको सही और सकारात्मक मिलते हैं तो निस्संदेह वह कंपनी अच्छी है।
  

  2-कंपनी के संचालक 



       कंपनी के संस्थापक और संचालकों के बारे में जानकारी इकट्ठा करे। क्या कंपनी का नेतृत्व सही और सम्मानित व्यक्ति के लोगों के हाथों में है। क्या वे कानून का पालन करते हुए कंपनी चला रहे हैं। अगर वे सम्मानित नहीं है और उन पर कानून का उल्लंघन करने और भ्रष्टाचार का आरोप है तो आप इस कंपनी से बच सकते हैं।


                 ३-कंपनी के उत्पाद और सेवा 




       कंपनी के निर्माणधीन उत्पाद या सेवा की अच्छी तरह जाँच ले जिसे कंपनी बेचती है क्योंकि अब आप को यह समान खुद उपयोग करना है और बेचनी की जिम्मेदारी आपकी है।
कुछ नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के निर्माणधीन उत्पाद और सेवा बेहद घटिया किस्म के है। इनके उत्पाद और सेवा आपके लिए खतरनाक और घातक साबित हो सकता है। उनके उत्पाद आपके जान-माल को हानि पहुचा सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको कुछ सवालों के जवाब ढूढने की जरूरत है जैसे क्या यह उत्पाद जरूरी है? क्या उत्पाद के दावे वैध अनुसंधान द्वारा सही और समर्थित है? क्या इस उत्पाद की कीमत सही है? क्या मैं इस उत्पाद का सेवन करूगा ?

              ४- अपने अनुबंध को ध्यान से पढो



       अपने अनुबंध को ध्यान से पढो और उसे समझने की कोशिश करें। हस्ताक्षर और हामी भरने में जल्दबाजी न करें। अपने करीबी और जानकार लोगों से विचार विमर्श करें। हो सके तो वकील से परामर्श ले।

               ५-अपने प्रतिनिधि से सवाल पूछे 




       जब आपको सही कंपनी मिलती है और आप को उसमें रूचि पैदा होने लगती है तब आप अपने प्रतिनिधि से सवाल पूछे जिस में आपको संदेह हो। आपके द्वारा आपके प्रतिनिधि को काफी उम्मीदें रहती हैं कारण आपके सभी सवालों के जवाब देने में उसे कोई  परेशानी नहीं होती है। प्रत्यक्ष और विशिष्ट सवाल पूछे। अगर आपको जवाब अस्पष्ट लगे तो स्पष्टीकरण मांगों। ठीक ठाक प्रश्न पूछे कंपनी आपसे क्या उम्मीद कर रही है? आप कितने लोगों की भर्ती करने की उम्मीद कर रहे हैं। आपको कितनी बिक्री की उम्मीद है? क्या आपको प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना आवश्यक है।

                     ६-व्यवसायिक योजना 




       अपने व्यवसाय को बढाने के लिए और सफल होने के लिए आपको योजना बनाना पडेगा। आपको निर्णय लेना होगा कि आप कौन सा उत्पाद बेचने वाले हैं ? आप अपने उत्पाद को किस तरह से बेचने वाले हो? आप अपने उत्पाद को किन-किन माध्यम से बेचने वाले हो? आप अपने उत्पाद या सेवा को प्रभावित तरीके से कैसे लोगों के सामने लाने वाले हो? आप कितने लोगों की भर्ती करने वाले हो? आप अपने लोगों की मदद किस तरह से करने वाले हो? आप अपने लोगों को प्रशिक्षित कैसे करने वाले हो?  इन सभी चीजों की आपके पास लिखित योजना के साथ - साथ सकारात्मक जवाब भी होना चाहिए।

                     ७-ध्यान देने योग्य बात 




       कुछ कंपनियां नेटवर्क मार्केटिंग (डायरेक्ट सेलिंग) के नाम पर अवैध तरीके से काम - काज कर रही है। इन कंपनियों के उत्पाद को आप छू नहीं सकते, देख नहीं सकते, पूछ नहीं सकते। यह कंपनी रजिस्ट्रेशन के नाम पर भारी भरकम पैसा वसूल करती है और लोगों से करवाती है। इस तरह की कंपनियों के कारोबार के कारण आज दुनिया की सबसे अच्छी नेटवर्क मार्केटिंग (डायरेक्ट सेलिंग) उद्योग बदनाम है। इस तरह की कंपनी से आपको बचना होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

Whose business is network marketing?

    Network Marketing (Direct Selling)  BUSINESS "सिर्फ लोगों को जोड़ने का बिजनेस नहीं है। और ना ही कोई स्कीम या जादू है ।*     ये उन नौ...